सागर:जिले के बंडा में संदिग्ध जहरीली शराब से मौतों के बाद हड़कंप मचा हुआ है।अब तक 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि शनिवार रात शराब पीने के बाद अलग-अलग गांवों में लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें बंडा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौतें हुईं।
घटना के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल एसपी अनुराग सुजानिया समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। प्रभावित गांवों में जांच और स्वास्थ्य जांच भी शुरू की गई है।
कलेक्टर प्रतिभा पाल
मुख्यमंत्री ने मामले में तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। वहीं एहतियातन इलाके में शराब दुकानों को सील कर सैंपलिंग भी कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव
इधर घटना के बाद बंडा में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिल रहा है और चक्का जाम शुरू हो गया है।
विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी
फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। जहरीली शराब ही मौतों की वजह है या कोई दूसरा कारण, इसकी अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी।
