गेहूं मजबूत, चावल नरम, खाद्य तेल-चीनी महंगी, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के दाम में नरमी रही जबकि गेहूं में तेजी का रुख रहा। खाद्य तेलों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गयी। चीनी में भी मजबूती रही। दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में शुक्रवार को अवकाश रहा। अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.56 प्रतिशत टूटकर 51.64 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब 67 रुपये गिरकर 3,750.91 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,853.81 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 21 रुपये चढ़कर 3,326.29 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
तेलों में आज जबरदस्त तेजी रही। सरसों तेल औसतन 151 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मूंगफली तेल में 131 रुपये और सोया तेल में 72 रुपये प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया। सूरजमुखी तेल 32 रुपये और वनस्पति 188 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। पाम ऑयल भी 111 रुपये प्रति महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। तुअर दाल की औसत कीमत 43 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल 17 और मसूर दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मूंग दाल की कीमत में 12 रुपये और उड़द दाल में दो रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती रही।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में आज तेजी लौट आयी। गुड़ की औसत कीमत 41 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चीनी भी 34 रुपये मजबूत हुई।

Next Post

रुपया तीन पैसे मजबूत

Fri Sep 5 , 2025
मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूटने के बाद निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से शुक्रवार को रुपया 2.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.0925 रुपये का बिका। इससे पहले, गुरुवार को भारतीय मुद्रा 10 पैसे टूटकर 88.12 रुपये प्रति डॉलर […]

You May Like