मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) ऐतिहासिक निचले स्तर तक टूटने के बाद निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से शुक्रवार को रुपया 2.75 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.0925 रुपये का बिका।
इससे पहले, गुरुवार को भारतीय मुद्रा 10 पैसे टूटकर 88.12 रुपये प्रति डॉलर रही थी।
रुपया आज एक पैसे की मजबूती के साथ 88.11 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन तुरंत गिरावट में चला गया। एक समय यह 88.38 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर चला गया था। अंतिम समय में निजी और सार्वजनिक बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली हुई जिससे रुपये को मजबूती मिली और यह 88.0925 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़कर उसी स्तर पर बंद हुआ।
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं बास्केट में डॉलर सूचकांक में आज करीब एक प्रतिशत की भारी गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिला।
रुपया तीन पैसे मजबूत
