न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वाहन चेकिंग, 72 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

ग्वालियर: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्वालियर प्रशांत पाण्डेय की उपस्थिति मे डीएसपी यातायात ग्वालियर अजीत सिंह चौहान के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्षम नरूला, भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, विशाल जेठवा, मानसी बालूजा ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ग्वालियर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान गोविंदपुरी चौराहे पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में हुआ।
उक्त अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। कुल 72 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए एक लाख बारह हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें विशेष रूप से 8 वाहनों पर मॉडिफाइड साइलेंसर, 10 वाहनों पर अवैध हूटर तथा 10 वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई।

Next Post

मोबाइल उपयोग को लेकर नाराज नाबालिग आधी रात घर से निकली

Wed Mar 25 , 2026
सिंगरौली: मोबाइल उपयोग को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से निकली एक नाबालिग लड़की को मोरवा पुलिस ने कड़ी मशक्कत और तकनीकी सहायता से तीन शहरों में तलाश कर आखिरकार सकुशल दस्तयाब कर लिया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मोबाइल […]

You May Like