मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) स्टार प्लस के शो मिस्टर एंड मिसेज परशुराम में नील भट्ट के रियल स्टंट्स ने धमाल मचा दिया है। टेलीविजन के चहेते स्टार नील भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडियन टीवी के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले एक्टर्स में से एक क्यों हैं। हाल ही में रिलीज़ हुआ मिस्टर एंड मिसेज परशुराम का टीज़र सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें परशुराम के रूप में नील का बड़ा, दमदार और पावर-पैक्ड हीरोइक स्टंट सीक्वेंस लोगों का ध्यान खींच रहा है।
रियल और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स के साथ जबरदस्त एंट्री करते हुए नील भट्ट बाइकरों से घिरे फ्रेम में नजर आते हैं, जहां वह एक के बाद एक स्टंट करते हुए स्क्रीन पर आग लगा देते हैं। इस सीक्वेंस को और भी खास बनाता है यह तथ्य कि ये सभी स्टंट बिना वीएफएक्स और बिना बॉडी डबल के किए गए हैं, जो नील की ऑथेंटिसिटी के प्रति उनकी कमिटमेंट को दिखाता है। एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट होने के नाते नील एक्शन में रॉ इंटेंसिटी और रियलिज़्म लेकर आते हैं, जिससे यह स्टंट सीक्वेंस और भी ज्यादा इम्पैक्टफुल बन जाता है।
उनका रग्ड नया लुक, इंटेंस स्क्रीन प्रेज़ेंस और बेखौफ अंदाज़ फैंस को हैरान कर रहा है। दर्शक इसे हाल के समय में टेलीविजन पर देखे गए सबसे स्टाइलिश और धमाकेदार स्टंट सीक्वेंस में से एक बता रहे हैं, जो यह साबित करता है कि स्टार प्लस और नील भट्ट ने इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जो पहले कभी नहीं देखा गया।

