भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के अक्षत औरा पिता मनोज औरा को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 5वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि से पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
डॉ. यादव ने अक्षत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
डॉ. यादव ने कहा कि साधारण किसान परिवार से आने वाले अक्षत ने न केवल धार जिले बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अक्षत को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और अपना शुभाशीष दिया।
Next Post
आनंद उत्सव में बिखरेंगी खुशियां, हर चेहरे पर होगी मुस्कान:यादव
Tue Jan 14 , 2025
भोपाल, 14 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मकर संक्रांति से 28 जनवरी तक प्रदेश के हर गांव और शहर में आनंद उत्सव मनाया जाएगा। डॉ. यादव ने सभी ओर खुशियां बिखरने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की […]

You May Like
-
8 months ago
अलग अलग स्थानों पर जलाशय में डूबने से 4 की मौत
