जबलपुर:बरेला परिक्षेत्र के समीप स्थित रानवा नदी में बाढ़ आ जाने से ग्राम बम्हनी, धनपुरी, गाडरखेड़ा, सिहोरा, महंगवा, हिनोतिया आदि क्षेत्रीय किसानों की बोई हुई मक्का, धान की फसलों पर अधिक बाढ़ के वहाब से फसले उखड़़कर बह गई, भारत कृषक समाज के बरेला ब्लॉक संयोजक योगेश पटेल ने किसानों की इस क्षति को ध्यान में रखते हुए बताया कि लगातार हो रही वर्षा से रानवा नदी में अधिक भराव हो जाने से समीपस्थित किसानों की बोई हुई मक्का एवं धान की फसलों पर गहरा असर देखने को मिल रहा है।
किसानों ने महंगा बीज खरीद कर अपनी जमीन की भरपाई की तो वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा की करारी मार से किसानों की रोजी-रोटी पर गहरा असर देखने को मिल रहा। इसके साथ-साथ ग्राम सलैया पुल में अधिक वहाब के कारण भूसा गाड़ी एवं गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बह गया। महगवां, सिहोरा , मलारा पुल के उपर पानीं अधिक होने से आवागमन अवरुद्ध हुआ। इस आपदा से तहसीलदार बरेला को भी अवगत कराया गया है। भारत कृषक समाज के बरेला ब्लॉक संयोजक योगेश पटेल, राकेश पटेल, रूपलाल पटेल , कृष्ण कुमार चौकसे, केसरी रजक, चिंटू यादव , विपिन पटेल सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने जिला कलेक्टर से फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
