भारतीय रेलवे के हॉकी कोच दविंदर सिंह का निधन

जालंधर, 23 अप्रैल (वार्ता) रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला (आरसीएफ) और भारतीय रेलवे के कोच दविंदर सिंह टोनी पाजी का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

जालंधर की सुरजीत हॉकी सोसाइटी ने श्री सिंह के असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोसाइटी ने कहा कि टॉनी पाजी हॉकी के एक सच्चे स्तंभ थे। आरसीएफ और भारतीय रेलवे के कोच के रूप में उनके योगदान ने भारतीय हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी है। खेल के प्रति उनका जुनून, मार्गदर्शन और निस्वार्थ समर्पण पूरे हॉकी जगत को हमेशा याद रहेगा।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा, “हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें।”

 

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने भारत को नौ विकेट से हराकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई

Thu Apr 23 , 2026
जोहानिसबर्ग, 23 अप्रैल (वार्ता) कप्तान लॉरा वुलफार्ट (115) की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 21 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। […]

You May Like