
दमोह। शहर के ऐतिहासिक पुरैना तालाब की पवित्रता भंग करने का मामला सामने आया है. मैकेनिक मार्केट के सामने का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स तालाब की ओर मुंह करके पेशाब कर रहा है.प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब उसने शख्स को रोकने का प्रयास किया तो उसके मित्र ने कहा कि एक को तो रोक दोगे, लेकिन यह तो इनका रोज का काम है.इससे साफ है कि तालाब किनारे यह कृत्य नियमित रूप से किया जा रहा है.पुरैना तालाब में हिंदू धर्म के विभिन्न पूजन, विसर्जन जैसे पुण्य कार्य संपन्न होते हैं. धार्मिक आस्था के इस केंद्र पर ऐसे कृत्य किसी भी स्थिति में सहन नहीं किए जा सकते.इसके अलावा मैकेनिक मार्केट की गाड़ियों के धुलाई का गंदा तेल-मोबिल युक्त पानी भी नालियों के जरिए सीधे इसी तालाब में छोड़ा जा रहा है. इससे तालाब का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है.प्रशासन से मांग कर सतीश तिवारी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा है कि फोटो के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाए.मैकेनिक मार्केट से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में जाने से तत्काल रोका जाए.तालाब के चारों ओर सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.नदी, तालाब, बावड़ी जैसे जल स्त्रोत हमारी पूजनीय धरोहर हैं.इनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नगर के जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है.
