वसुधा समारोह में युवाओं से अपील पर्यावरण बचाइए, सवाल पूछिए

भोपाल।यदि बेहतर पर्यावरण चाहिए तो पानी बचाने जैसे आसान तरीक़े युवाओं को अपनाने होंगे.” यह संदेश शनिवार को हैल्पबॉक्स फाउंडेशन और केरियर ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘वसुधा – पर्यावरण एवं कला समारोह 2025’ में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पर्यावरणविद् और लेखक अभिलाष खांडेकर ने दिया. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता और हरित जीवनशैली के लिए व्यक्तिगत प्रयास करें. खांडेकर ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को शपथ दिलाई कि वे अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँगे. इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण जागरूकता पर आधारित पुस्तिका और पेम्फलेट भी वितरित किए.

Next Post

जीवाजी विश्वविद्यालय मुरैना में मेडीकल कॉलेज खोलने की तैयारी में, शासन को लिखा पत्र

Sun Aug 3 , 2025
ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय का मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में खुलने के बजाय अब मुरैना में बनने वाला है। सीएम ने इस बात के मौखिक आदेश दे दिये है। मेडीकल कॉलेज खोलने के लिये 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. […]

You May Like