जीवाजी विश्वविद्यालय मुरैना में मेडीकल कॉलेज खोलने की तैयारी में, शासन को लिखा पत्र

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय का मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में खुलने के बजाय अब मुरैना में बनने वाला है। सीएम ने इस बात के मौखिक आदेश दे दिये है। मेडीकल कॉलेज खोलने के लिये 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार आचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग अपर मुख्य सचिव को लिखे गये पत्र में सीएम से हुई चर्चा के मुताबिक जीवाजी विश्वविद्यालय को मुरैना में मेडीकल कॉलेज के लिये कार्यवाही करने के लिये कहा गया है। जीवाजी विश्वविद्यालय के पास मुरैना में जमीन नहीं है इसलिये 50 एकड़ जमीन और 500 करोड़ की राशि आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा है कि मुरैना जिले में अभी मेडीकल कॉलेज भी नहीं है। इससे शासन भी चाह रहा है कि मेडीकल कॉलेज मुरैना ही खोला जाये। उन्होंने कहा कि मुरैना जिले में अभी मेडीकल कॉलेज भी नहीं है। इससे शासन भी चाह रहा है कि मेडीकल कॉलेज मुरैना ही खोला जाये। मुख्यमंत्री की प्रत्येक जिले में मेडीेकल कॉलेज खोलने की योजना के चलते इसे मुरैना में खोलने की तैयारी की जा रही है।

अंचल के ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में पहले से मेडीकल कॉलेज है। श्योपुर में प्रारंभ करने की स्थिति में है। भिंड में मेडीकल खोलने का मुख्यमंत्री ऐलान कर चुके हैं।जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शीतला माता मंदिर रोड पर नोनेरा गांव के पास 17.454 हेक्टर जमीन आवंटित की थी. यहां जीवाजी विश्वविद्यालय ने मेडीकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन इस जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Next Post

सूने मकानों में हाथ साफ करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख के जेवर बरामद

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: लसुडिया पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए दो ऐसे पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के आभूषण उड़ा चुके थे. दोनों आरोपियों से करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में उपयोग की गई एक्टिवा स्कूटी […]

You May Like