निहाल, अखिलेश ने जीता एशियाई जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक

क्वालालंपुर (मलेशिया) 26 जुलाई (वार्ता) भारतीय एथलीट निहाल देवाली और अखिलेश सिंह ने 13वीं एशियाई जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिये।
मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में निहाल देवाली ने पुरुषों के 63 किलोग्राम और अल्मोड़ा निवासी अखिलेश सिंह ने 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने नाम कर लिया।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “निहाल देवाली और अखिलेश सिंह ने मलेशिया में आयोजित 13वीं एशियाई जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में क्रमशः पुरुषों के 63 किलोग्राम और 78 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। हमें आप दोनों पर गर्व है।”

Next Post

मालदीव के मामलों में किसी भी देश को हस्तक्षेप नहीं करने देंगे: मुइज्जू

Sat Jul 26 , 2025
माले/नई दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने शनिवार को ज़ोर देकर कहा कि उनकी सरकार की किसी भी देश को अपने मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने देने की स्पष्ट नीति है और मालदीव के लोग देश की एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। […]

You May Like