राशिफल-पंचांग : 20 दिसम्बर 2025

पंचांग 20 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 29 संवत् 2082 पौष शुक्ल प्रतिपदा शनिवासरे दिन-रात, मूल नक्षत्रे रात 1/13, गण्ड योगे शाम 4/54, किंस्तुघ्न करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.

——————————————————–

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 20 दिसम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. भाईयों का सहयोग व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में राजनीति में अत्याधिक परिश्रम के कारण कष्ट होगा. मित्र के साथ व्यर्थ वाद विवाद के कारण मन व्यथित रहेगा. वर्ष के अन्त में शासन सत्ता से लाभ होगा. स्वजनों से सहयोग व अनुबंध होंगे.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियोंका नवीन योजनाओं में पॅूजी निवेश होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शासन से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा. ंिसंह राशि के व्यक्तियोंको स्वजनों से सहयोग नवीन अनुबंध होंगे. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम करना पड़ेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मित्र के साथ व्यर्थ वाद विवाद से मन व्यथित रहेगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम की अधिकता रहेगी.

——————————————————–

आज का भविष्य: शनिवार 20 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला, लंबे कद का परिश्रमी होगा, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, 32 वर्ष की आयु में भाग्योदय करेगा, ये राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त करेगा, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा, ये स्वाभिमानी के साथ साथ क्रोधी भी होते हैं.

——————————————————–

मेष- संबंध सुधारने के लिये पहल करेंगे, आलोचना करना ठीक नहीं है, आपकी उपयुक्त बात का महत्व मिलेगा, निराशा का अन्त होगा.

वृषभ- अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, विरोधी परेशान कर सकते हैं, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपको अपमान का सामना करना पड़े.

मिथुन- कार्यशैली से अधीनस्थ नाराज होंगे, युवाओं को नौकरी रोजगार में सफलता मिलेगी, वाद विवाद से बचें. खर्च की अधिकता रहेगी.

कर्क- अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, नई परेशानी के आने से आपका महत्वपूर्ण काम रूक सकता है, सावधानी से कार्य करें.

सिंह- आकस्मिक लाभ होगा, दाम्पत्य सुख मिलेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी वर्ग आपके उपर भरपूर कृपा करेंगे.

कन्या- सहयोगियों से परेशानी होगी. मधुर वाणी से सबका दिल जीत लेंगे, संबंधों में मधुरता आयेगी, पुराना कार्य व्यवस्थित रहेगा, कुछ कार्यो में नया रूप देने की योजना बनेगी.

तुला- महत्वपूर्ण कार्यो में आम राय से काम करें, अपनों के कारण नीचा देखना पड़ सकता है, प्रतिष्ठितजनों से भेंटवार्ता होगी, पुरानी परेशानी का समाधान होगा.

वृश्चिक- आफिस की परेशानी से कार्य प्रभावित हो सकता है, बुजुर्गो की मदद से विवाद हल होगा, धन लाभ होने का योग है, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

धनु- दिखावे के कारण परेशानी होगी, मित्रों की मदद से लक्ष्य हासिल कर लेंगे, लापरवाही करने से हानि हो सकती है, वाद विवाद से बचें.

मकर- जरूरी कार्य पहले करें, प्रियजन से मुलाकात उपयोगी रहेगी, रूके कार्य में गति आयेगी, स्वास्थ्य में ताजगी और स्फूर्ति रहेगी.

कुम्भ- घरेलू आयोजन सुखद रहेंगे, दूर-दराज या विदेश में अध्ययन का अवसर मिलेगा, ज्यादा भागदौड़ नुकसानदायक रहेगी, संभलकर कार्य करें.

मीन- पुराना विवाद पक्ष में सुलझेगा, काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कल की अपेक्षा आज के कार्यो में ध्यान देना हितकर रहेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

पौष शुक्ल प्रतिपदा को मूल नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड़, शक्कर, के भाव में तेजी होगी, सोना, चांदी, के भाव में समता रहेगी, जीरा, धनियां, सौंप, सौंठ, अजवाईन, आदि के भाव में साधरण मंदी होगी. भाग्यांक 3938 है.

——————————————————–

Next Post

वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत पहचान

Sat Dec 20 , 2025
पिछले कुछ वर्षों में भारत की विदेश नीति केवल औपचारिक राजनयिक संवाद तक सीमित नहीं रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राएं इस बदलते दृष्टिकोण की स्पष्ट तस्वीर पेश करती हैं. दिसंबर 2025 में जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्राओं से लेकर उससे पहले नाइजीरिया, गुयाना और भूटान […]

You May Like