यादव ने ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

खंडवा/भोपाल, 09 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने ‘अमृतस्य माँ नर्मदा पद परिक्रमा’ कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर जीवनदायिनी माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि उन्होंने पुण्य सलिला नर्मदा मैया से मध्यप्रदेश पर कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से माँ नर्मदा के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लेने का आह्वान भी किया है।

Next Post

माधव टाइगर रिजर्व देश का 58वां टाइगर रिजर्व

Sun Mar 9 , 2025
भोपाल, 09 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को माधव टाइगर रिजर्व अधिसूचित किए जाने के साथ ही यह देश का 58वां और राज्य का नौवां टाइगर रिजर्व बन गया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सोशल मीडिया के जरिए यह […]

You May Like