किसानों के हित सर्वोपरि, राहुल-खड़गे की हल्की बयानबाजी की निंदा करता हूं: डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश दोनों स्तरों पर किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के हर चरण में किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं, ऐसे में किसानों के मुद्दे पर की गई हल्की बयानबाजी निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि संबंधित लोगों को सद्बुद्धि दें और उन्हें अपने वक्तव्य पर क्षमा याचना करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहे परिवारों ने किसानों के हितों की अनदेखी की, जबकि वर्तमान सरकार ठोस योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बना रही है।

डॉ यादव ने बताया कि केंद्र सरकार कई योजनाओं में 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है, जबकि राज्य को 10 प्रतिशत अंशदान देना होता है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कपास से धागा, धागे से कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट तक किसानों को मूल्य संवर्धन के अवसर मिल रहे हैं, जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हुआ है।

Next Post

सिहोरा हिंसा: जेल में बंद आरोपी की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल में भर्ती

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत आजाद चौक में हिंसा मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है।विदित हो कि आजाद चौक में मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने है। 19 फरवरी को […]

You May Like