पंचांग 01 सितम्बर 2025:-
रा.मि. 10 संवत् 2082 भाद्रपद शुक्ल नवमीं चन्द्रवासरे रात 11/34, ज्येष्ठा नक्षत्रे शाम 6/17, विष्कुम्भ योगे दिन 4/6, बालव करणे सू.उ. 5/44 सू.अ. 6/16, चन्द्रचार वृश्चिक शाम 6/17 से धनु, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: सोमवार 01 सितम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में व्यर्थ के वाद विवाद से मन खिन्न रहेगा, भोग विलास में धन व्यय होगा, यात्रा में कष्ट होगा, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा,वर्ष के मध्य में विदेशी व्यापारियों के लिये समय लाभप्रद रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वर्ष के अन्त में मित्रों के सहयोग से योजनाओं का समाधान होगा, राजनैतिक रूपरेखा बनेगी।
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की मित्रों के सहयोग से नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों की यात्रा में कष्ट होगा, मकर और कुंभ राशिके व्यक्तियों को यश मिलेगा,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मेहनत अधिक करना होगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को संयम सेकाम लेना हितकर रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को साहस पराक्रम बढ़ेगा।
———————————————————
आज का भविष्य – सोमवार 01 सितम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लंबे कद का परिश्रमी, साहसी, विनम्र तथा निडर, होगा। जातक भाग्यशाली होगा। माता पिता भाई बहिनों आदि का ख्याल रखने वाला होगा। साथ ही मामा नाना के अलावा पूरे परिवार का ध्यान रखेगा, न्यायप्रिय होगा। स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा।
———————————————————
मेष- आर्थिक प्रयास सफल होंगे। स्त्री जाति की चिन्ता रहेगी। मन में विशेष प्रसन्नता का अनुभव होगा। जोखिम के कार्यो से दूर रहें।
वृषभ- इच्छित योजना के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है। मनोरंजन आदि के अवसरों लाभ होगा। यश, मान सम्मान प्राप्त होगा। धैर्य से काम लें।
मिथुन- व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा। मित्र मिलन होगा।
कर्क- अचानक धन लाभ, कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। दैनिक कार्य में लगन व आस्था रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
सिंह- उच्चाधिकारियों का सहयोग समय पर मिलने का योग है। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मानसिक सुखं शांति की प्राप्ति होगी। श्रम अधिक होगा।
कन्या- खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। मानसिक संतोष बना रहेगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता।
तुला- चिन्ता का निवारण होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेगा। संतान तथा रोगी की चिन्ता रहेगी। कारोबारी यात्रा आदि का योग प्रबल है।
वृश्चिक- वाणी पर संयम रखें। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। अधिक साहस व जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु- मित्रता उपयोगी रहेगी। व्यवसायिक कामकाज की रूपरेखा करेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। परिश्रम होगा। पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी।
मकर- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अतिथि आगमन होगा। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कार्य की रूपरेखा बनेगी। विवादों से बचना हितकर रहेगा।
कुम्भ- वाहन सुख प्राप्त होगा। खानपान पर संयम रखें। मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, कामकाज की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कामकाज बनेगा।
मीन- परिश्रम अधिक करना होगा। शत्रु बाधायें दूर होंगी। जिद में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। रूखे व्यवहार से मित्र नाराज होंगे।
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल नवमीं को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू जौ, चना, मॅूग, बाजरा, ज्वार, आदि में मंदी होगी। जीरा, धनियां, सौंप, में तेजी रहेगी। रूई, कपास, सरसों, के भाव में तेजी रहेगी। भाग्यांक 4632 है।
———————————————————
