टोंककला फैक्ट्री विस्फोट: मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आरोपी पर रासुका

देवास। जिले के टोंककला स्थित आतिशबाजी विनिर्माण एवं विक्रय फैक्ट्री में हुए विस्फोट और अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए अपर कलेक्टर उज्जैन अतेन्द्र सिंह गुर्जर और औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारी नमिता तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच दल एक सप्ताह में विस्फोट के संभावित कारण, विस्फोटक नियमों एवं नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के पालन, जारी अनुज्ञप्तियों की स्थिति और फैक्ट्री संचालन की वस्तुस्थिति पर तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। वहीं कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋतुराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर पटाखा लाइसेंसी अनिल मालवीय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निरुद्ध कर गिरफ्तार करा दिया है। प्रशासन ने उसका पटाखा लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है।

Next Post

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा: सीएम डॉ यादव ने घायलों से मुलाकात की

Thu May 14 , 2026
देवास। देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचकर हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन