गुना: शहर के बीजी रोड स्थित हड्डी मील क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन संदिग्ध मांस मिलने से क्षेत्र में तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई। शुक्रवार को इलाके में एक मवेशी के टुकड़े पड़े मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि यह गौमांस हो सकता है।इससे पहले इसी इलाके में गुरुवार को भी संदिग्ध मांस बरामद किया गया था, जिसका प्रशासन द्वारा सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को जब दोबारा मांस मिलने की सूचना फैली, तो बड़ी संख्या में गौसेवक मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
गौसेवकों की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पशु चिकित्सा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध मांस के सैंपल लेकर उन्हें लेबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Next Post
विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 681 अरब डॉलर पर
Fri May 29 , 2026
मुंबई, 29 मई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 22 मई को समाप्त सप्ताह में 7.511 अरब डॉलर घटकर 681.384 अरब डॉलर रह गया जो अप्रैल 2025 के बाद का निचला स्तर है। विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह कमी आयी है। यह 15 मई […]

You May Like
-
11 months ago
मुनि श्री सुधा सागर महाराज की भव्य आगवानी:
-
1 week ago
ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी के लिए काशी तैयार