पोषण आहार में लापरवाही पर 9 पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात

रतलाम। आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनिटरिंग हेतू 6 मार्च को अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं करने व समूह की लापरवाही सामने आई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा विकसित व्यवस्था अंतर्गत परियोजना में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की मॉनिटरिंग हेतू 6 मार्च को अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाडलिया घाटा जोधपूरा ग्राम के गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण आहार नियमित रूप से प्रदाय नहीं पाया गया। समूह की लापरवाही के कारण गंगा स्वयं सहायता समूह का महिला बाल विकास परियोजना बाजना से अनुबंध 6 मार्च को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया। साथ ही आंगनवाडी केन्द्रों पर पोषण आहार का निर्धारित मेनू चस्पा नही होना एवं साफ-सफाई का स्तर संतोषजनक नही पाया जाने, पोषण आहार वितरण में अनियमितता, हितग्राहियों के मान से भोजन की मात्रा अपर्याप्त तथा भोजन की गुणवत्ता अच्छी नही पाये जाने के कारण कलेक्टर आदेशानुसार 9 आंगनवाडी केन्द्रों की पर्यवेक्षकों का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया।

इन पर्यवेक्षकों का वेतन राजसात

आंगनवाडी केन्द्र गढ़ी सैलाना की पर्यवेक्षक कंचन त्रिवेदी, आंगनवाडी केन्द्र जम्बुडिया सैलाना की पर्यवेक्षक अनिता खांदल, आंगनवाडी केन्द्र नई आबादी भूतेडा जावरा ग्रामीण की ममता शर्मा, आंगनवाडी केन्द्र कलसीया-2 आलोट एवं आंगनवाडी केनछ्र लक्ष्मीपुरा आलेट की पर्यवेक्षक धापू मालवीय, आंगनवाडी केन्द्र डॉट की पुलिया रतलाम शहर-1 एवं आंगनवाडी केन्द्र नजरअली की चाल रतलाम शहर-1 की पर्यवेक्षक हेमलता वासेन, आंगनवाडी केन्द्र भाटो का वास रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक लक्ष्मी पंवार एवं आंगनवाडी केन्द्र अशोकनगर-1 रतलाम शहर-2 की पर्यवेक्षक मालती शर्मा का एक दिवस का वेतन तत्काल प्रभाव से राजसात किया गया।

Next Post

फरवरी में रेलवे के माल ढुलाई राजस्व में 2.97 प्रतिशत की वृद्धि

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) रेलवे ने इस्पात , लौह अयस्क और उर्वरकों की ढुलाई में वृद्धि से बीते फरवरी में 2.97 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल 14,571 करोड़ का माल भाड़ा कमाया जो पिछले साल इसी माह में माल भाड़े से आय 14,151.96 करोड़ रुपये थी। रेलवे की शुक्रवार […]

You May Like