प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि

प्रयागराज 28 जुलाई (वार्ता) प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। आज गंगा नदी का जल स्तर लगभग तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से बढ़ रहा है तो वहीं यमुना नदी का जलस्तर 4.75 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 71 सेंटीमीटर और छतनाग में 106 सेंटीमीटर बढ़ा है जबकि नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 114 सेंटीमीटर 24 घंटे में बढ़ा है,फाफामऊ में सुबह 10:00 बजे गंगा का जलस्तर 80.27 मीटर और छतनाग में 79.97 मीटर दर्ज किया गया,वहीं नैनी में सुबह 8:00 बजे यमुना नदी का जलस्तर 80.42 मीटर दर्ज किया गया,हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से लगभग पांच मीटर नीचे बह रही हैं,जलस्तर बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए दुकानदार, घाटिए और तीर्थ पुरोहित फिर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। संगम में गंगा और यमुना नदियों का डेंजर लेवल 84.734 मीटर है, गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर की सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। संगम क्षेत्र में जल पुलिस और एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है,वही जिले में 88 बाढ़ चौकियों बनाई गई है और सभी को अलर्ट किया गया है।

 

Next Post

बैंकाक में गोलीबारी में छह लोगों की मौत

Mon Jul 28 , 2025
बैंकाक 28 जुलाई (वार्ता) थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में सोमवार को गोलीबारी की एक घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया थाईराथ ने यह जानकारी दी है। गोलीबारी में जिन लोगों की मौत हुई उनमें चार लोग बाजार के सुरक्षाकर्मी थे। मीडिया रिपोर्ट के […]

You May Like