रीवा:पर्यावरण की सुरक्षा तथा स्वयं की स्वास्थ्य रक्षा के उद्देश्य से सप्ताह में मंगलवार के दिन कमिश्नर बीएस जामोद की पहल पर अधिकारी और कर्मचारी साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं. यह क्रम लगातार बना हुआ है. सुमंगल साइकिल दिवस पर कमिश्नर और अन्य अधिकारी साइकिल से कमिश्नर कार्यालय पहुंचे.
कमिश्नर के साथ संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, खनिज अधिकारी बसंतराम, सहायक यंत्री संजीव कालरा अन्य संभागीय अधिकारी तथा कमिश्नर कार्यालय के कर्मचारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे. जबकि संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी एवं उपायुक्त एलएल अहिरवार ई-ऑटो से कार्यालय पहुंचे
