तोरनिया प्लाण्ट में तार चोरी करने वाले गांव के ही निकले

खंडवा। हरसूद थाना क्षेत्र के तोरनिया बिजली प्लांट में महंगा तार चोरी हो गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के ही दो लोगों को पकड़ा है। इन्हें हरसूद न्यायालय में पेश किया गया।

महेश पिता दगडू राठौर आनंदनगर, खण्डवा तोरनिया प्लांट मैं कार्यरत है। उन्होंने थाना हरसूद में रिपोर्ट करवाई है कि सोलर पावर प्लाटं तोरनीया में कुल 3920 मीटर केवल बायर चोरी हो गई है। अज्ञात व्यक्ति काटकर चोरी कर ले गया।

हरसूद पुलिस टीम को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि, तोरनिया प्लाण्ट में चोरी करने वाले कुछ संदिग्ध लोग काशीपुरा रोड ग्राम तोरनिया में संदिग्ध लग रहे हैं।

संजय पिता रामदयाल यादव, अमोद पिता कमलसिंह यादव व रामकृष्ण उर्फ गजेन्द्र पिता रमेश यादव सभी निवासी ग्राम तोरनिया के मिले। जिनने पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया । आरोपियों से चोरी गया सामान भी जप्त किया गया है। उक्त तीनों आरोपियों को न्यायालय हरसूद मे पेश किया गया।

Next Post

सीधी नगर पालिका बैठक में मारपीट,आउटसोर्स भर्ती पर विवाद

Fri Nov 14 , 2025
सीधी। नगर पालिका परिषद सीधी की शुक्रवार को हुई बैठक हंगामे और मारपीट की वजह से बीच में ही समाप्त करनी पड़ी। उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह चौहान और निर्माण कमेटी सभापति आनंद बहादुर सिंह चौहान के बीच आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में कथित फर्जीवाड़े को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि […]

You May Like