जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मड़ई में बदमाशों ने बोलेरो में तोड़फोड़ करते हुए शराब दुकान मैनेजर पर हमला करने की कोशिश करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण प्रसाद बर्मन 52 वर्ष निवासी सुभाषनगर झंडा चौक रक्षा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शराब ठेका कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। रात लगभग 10-45 बजे मड़ई शराब दुकान चैक करने गया था.
जैसे ही मड़ई शराब दुकान पहॅुचा वहां पर शुभम मिश्रा एंव रचित खड़े थे जो उसे देखकर शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो बुलेरो क्रमांक एमपी 54 टी 0281 में पत्थर मारे जिससे दरवाजे का कांच टूट गये। उसने मना किया तो बीयर की बाटल फोड़कर मारने दौड़ा तो वह दुकान के अंदर घुसकर दुकान बंद कर लिया तो दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
