सिद्धार्थनगर में चार वांछित अपराधी गिरफ्तार


सिद्धार्थनगर, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर
जिले के इटवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने आरोपियों को आज दोपहर 1:45 बजे इटवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरी खानकोट प्रथम से आगे बनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिनकू (45), रोहित गौतम (22), गोविन्द गौतम (22) और अर्जुन प्रताप (30) के रूप में हुई है। सभी आरोपी परसा बुजुर्ग गांव, थाना इटवा सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। जो कि इटवा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 228/2026 से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352 और 3(5) के तहत वांछित थे।

Next Post

बड़ागांव में स्वामित्व योजना का मामला उलझने पर कलेक्टर मौके पर पहुंचे, स्थिति का लिया जायजा

Tue Oct 27 , 2026
रीवा :जिले के गुढ़ तहसील अंतर्गत हल्का बड़ागांव के आराजी नंबर 1922 में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कराई जानी थी, लेकिन तालाब की मेड़ फंस जाने से मामला उलझ गया था।मामले की जानकारी मिलते ही रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।इस […]

You May Like