ट्रक से टकराया कंटेनर, चालक की मौत

सतना: मैहर के अमरपाटन थाना क्षेत्र में रविवार को नादन टोला बाईपास पर एक सडक़ हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार रात 12 बजे के आस पास खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कंटेनर टकरा गया। टक्कर में कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में कंटेनर चालक केबिन में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चालक को केबिन से निकालने में लगभग चार घंटे का समय लगा। इस दौरान हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बाद में ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में अगरबत्ती लदी हुई थी। यह बेंगलुरु से बिहार जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पन्ना जा रही बस की ठोकर से 3 घायल

Mon Sep 8 , 2025
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहुत नगर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार देवर, भाभी समेत बच्ची घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम आवास निवासी 33 वर्षीय प्रतिभा सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह, बेटी गरिमा सिंह, […]

You May Like