सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत भरहुत नगर मोड़ के पास शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार देवर, भाभी समेत बच्ची घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीएम आवास निवासी 33 वर्षीय प्रतिभा सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह, बेटी गरिमा सिंह, देवर विश्वनाथ सिंह 29 वर्ष पुत्र रावेंद्र सिंह निवासी अतरहार थाना उचेहरा के साथ बाइक क्रमांक एमपी-19 एमएफ-9020 में सवार होकर बाजार रही थी।
जैसे ही भरहुत नगर मोड़ के पास पहुंची तो बस क्रमांक एमपी-35 पी-1209 ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रतिभा, गरिमा और विश्वनाथ गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन बस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी।
