दक्षिण कोरियाई सरकार को अमेरिकी टैरिफ लगाने पर अर्थव्यवस्था में दबाव पड़ने का अंदेशा

सोल 13 जून (वार्ता) दक्षिण कोरियाई सरकार ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने तथा घरेलू मांग में देरी के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बना हुआ है।

अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय ने ग्रीन बुक नामक अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी टैरिफ लगाने के कारण बाहरी परिस्थितियों के बिगडने के कारण दक्षिण कोरिया अर्थव्यवस्था पर निर्यात में कमी आने पर नकारात्मक दवाब पड़ रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि अर्थव्यवस्था को खपत और निर्माण निवेश में देरी से सुधार का सामना करना पड़ रहा है और खासकर कमजोर समूहों के लिए रोजगार की समस्या भी बनी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है क्योंकि टैरिफ लगाने से व्यापार पर असर पड़ता है और वैश्विक वित्तीय बाजार में अस्थिरता बढ़ी है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले की तुलना में मई में निर्यात में 1.3 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन दैनिक औसत निर्यात में 1.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि खुदरा बिक्री में मार्च की तुलना में अप्रैल में 0.9 प्रतिशत घटी और निर्माण निवेश उसी महीने में 0.7 प्रतिशत कम हुआ। मई में नौकरियों की संख्या एक साल पहले की तुलना में 245,000 बढ़ी, जबकि बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत अंक गिरकर 2.8 प्रतिशत रह गयी।

मई में उपभोक्ता कीमतों में सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो कि अप्रैल के 2.1 प्रतिशत वृद्धि से कम है।

 

Next Post

15 दिन में शराब दुकान शिफ्ट करने का आश्वासन मिलते ही धरना समाप्त

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा में हुई सागर चौधरी 26 वर्ष की हत्या के बाद चंडालभाटा में चक्काजाम किया। मृतक के परिवार को तीस लाख रूपए मुआवजा मिले और शराब दुकान यहां से हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को आक्रोशित लोग अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।पूर्व पार्षद […]

You May Like