ग्वालियर: कल मंगलवार, 10 मार्च से एक बार फिर से त्यौहार पर्व का सिलसिला शुरू होगा। शीतला सप्तमी 10 मार्च मंगलवार, शीतला अष्टमी 11 मार्च बुधवार, एकादशी व्रत 15 मार्च रविवार, प्रदोष व्रत 16 मार्च सोमवार, पितृकार्य अमावस्या 18 मार्च बुधवार एवं गुड़ी पड़वा 19 मार्च गुरुवार को मनाई जाएगी। इसके उपरांत चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी।
नवरात्रि पर्व पर श्री चंडी यज्ञ (दुर्गा सप्तशती पाठ) अनुष्ठान 19 से 26 मार्च तक कात्यायनी माता मंदिर महाबली हनुमान मंदिर परिसर सिटी सेंटर ग्वालियर पर आचार्य प्रमेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में होगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रीमद्भागवत कथा, श्री सत्यनारायण कथा, सुंदरकांड पाठ, श्रीमहामृत्युंजय जप, रुद्राभिषेक, दुर्गासप्तशती पाठ, ग्रहशांति अनुष्ठान, विवाह आदि आयोजन प्रारंभ हो गए हैं।
