
झाबुआ। पेटलावद थाना पुलिस ने क्षेत्र के तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी संजय चामठा निवासी उदयगढ़ और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 500 ग्राम चांदी के पांच मुकुट, दो चरण पादुका और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 1.60 लाख का मशरूका जब्त किया। चोरी की ये वारदातें पंचमुखी हनुमान मंदिर रामपुरिया और लक्ष्मीनारायण मंदिर अंबिका चौक में हुई थीं। सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
