नपा कार्यालय में दखल और ब्लैकमेलिंग, दो युवकों के खिलाफ शिकायत

नर्मदापुरम। नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को अनर्गल रूप से दो व्यक्तियों द्वारा कार्यालयीन समय में परेशान करने, गुप्त दस्तावेजों की जानकारी मांगना, ब्लेक मेल करने तथा झूठे केस में फंसाने मामले में मुख्य नगपालिका अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि संजय नगर निवासी राहुल बानखेड़े और विनोद केवट अक्सर कार्यालय में आता है और गोपनीय दस्तावेज खंगालता है, मना करने पर दोनों ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटो मोबाइल में लेकर अनावश्यक जानकारी मांगी जाती है। जिस कारण कार्यालयीन कार्य में बाधा उत्पन्न होती है। साथ ही महत्वपूर्ण कार्य भी रुक जाते हैं। वहीं राहुल बानखेड़े द्वारा पूर्व में भी अनावश्यक जनसुनवाई में झूठा आवेदन लगाया गया था जिसके बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी गई थी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन देकर दोनों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

 

Next Post

अवैध मंदिरा जप्त कर एक आरोपी को जेल भेजा

Sun Jul 20 , 2025
इंदौर:सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वृत देपालपुर, वृत बम्बई बाजार व वृत्त काछी मोहल्ला में हाथ भट्टी मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। ग्राम धन्नड, धरावदा, बागोदा आदि क्षेत्रों में दबिश देकर छिपा कर रखी 50 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जप्त किया गया व ड्रमों में […]

You May Like