दमोह: दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के समीप महादेव पुल घाट के पास आज सबेरे एक बड़ा हादसा हुआ। जब बेलोरो कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है। जबकि सभी घायलों को जबेरा और दमोह जिला अस्पताल भेजा गया है।
गाडी में सवार सभी लोग बेलखेड़ी जबलपुर के बताए जा रहे हैं। मौके पर एसडीएम सौरभ गंधर्व,तहसीलदार, थाना प्रभारी नोहटा और वनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित पुलिस.बल के साथ पहुँच गए हैं।
