सीईओ जिपं एवं अजाक्स जिलाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप

म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर एवं एसपी के यहां की शिकायत

सिंगरौली: म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर एवं एसपी को पत्र लिखकर जिला पंचायत सीईओ एवं अजाक्स के जिलाध्यक्ष पर जिला शिक्षा केन्द्र में पदस्थ डाटा इन्ट्री ऑपरेटर अजय सिंह चौहान को प्रताड़ित किये जाने का सनसनी खेज आरोप लगाते हुये सरकारी में अमले में हड़कंप मचा दिया है।म.प्र. अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर एवं एसपी के यहां आवेदन देते हुये आरोप लगाया है कि लक्ष्मण सिंह ओयाम उमाशि बेटहाडार विद्यालय में पदस्थ हैं।

जिनके द्वारा अजय सिंह चौहान डाटा इन्ट्री ऑपरेटर जिला शिक्षा केन्द्र के विरूद्ध फर्जी एवं झूठा पत्राचार कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश के द्वारा द्वेश-भावना से अजाक्स संगठन के दबाव में परेशान किया जा रहा है। अजाक्स जिलाध्यक्ष बेटहाडार विद्यालय में पदस्थ हैं और वहां के पठन-पाठन की स्थिति क्या है। निष्पक्ष जांच से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

इतना ही नही डाटा इन्ट्री ऑपरेटर को द्वेश-भावना से परेशान कर झूठे केश में फं साने की धमकी भी दी है और उनके इस षड्यंत्र से भी ऑपरेटर का परिवार बाल-बच्चे भी मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं। उक्त संगठन ने अजय सिंह एवं उनके बच्चे व पत्नि को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुये सीईओ समेत अजाक्स जिलाध्यक्ष के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया है और आगे कहा है कि जिला पंचायत सीईओ को समझाइस दें की अजाक्स संगठन के दबाव में ऐसा कार्रवाई न करे। नही तो संगठन धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जाएगा।

Next Post

पंजाब के विक्की ने पहलवान थापा को दी करारी शिकस्त

Mon Jan 13 , 2025
दंगल प्रतियोगिता का हुआ समापन,दर्शको की अपार भीड़, महिला पहलवान बिहार की नूतन रही विजेता सिंगरौली :अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता सीजन 6 के दूसरे व आखिरी दिन रविवार को पहलवानों के बीच कुल 14 मुकाबले हुए।कई राज्यों के दिग्गज पहलवानों को पछाड़ते हुए पहले सेमीफाइनल में पंजाब पटियाला के विक्की […]

You May Like