
बमोरी। लगातार हो रही बरसात से अब बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। रविवार रात में बमोरी इलाके के कई गांवों में पानी घरों मे घुस गया जिससे अनाज, पशु धन, का बड़ी मात्रा में नुकसान सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फतेहगढ़,कपासी, बरसाती,परवाह मे रविवार देर रात अचानक पानी का सैलाब उमड़ पड़ा ,जिससे इलाके कई घरो, पुल सड़के आदि क्षतिग्रस्त हो गए 150 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह टूट गया।फतेहगढ़ स्टेट हाइवे की भौंरा, बरसाती, कांसल नदी पर बने पुल देर रात अचानक आई आपत से क्षतिग्रस्त हो गए फिलहाल कोई जन हानि सामने नहीं आई हालांकि दो दिन पूर्व ही बमोरी के फतेहगढ़ में 3 युवको की नदी में बहने से मौत हो गई थी।
