भारतीय तटरक्षक और इटली की फिनकैंटिएरी के बीच समुद्री सहयोग पर अहम बैठक

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने गुरुवार को कोस्ट गार्ड मुख्यालय, नई दिल्ली में इटली की प्रतिष्ठित शिपबिल्डिंग कंपनी फिनकैंटिएरी के वरिष्ठ प्रतिनिधियों सहित एक उच्चस्तरीय इतालवी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। इस दौरान इटली दूतावास की अर्थशास्त्र एवं नवाचार विभाग की प्रमुख काउंसलर अन्ना रूफिनो और फिनकैंटिएरी के मिलिट्री नेवल वेसल डिवीजन के प्रमुख यूजेनियो संतागाता ने महानिदेशक भारतीय तटरक्षक, परमेश शिवमणि से मुलाकात की।

इंस्पेक्टर जनरल सुधीर साहनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जहाज निर्माण, समुद्री प्रौद्योगिकी और क्षमता विकास के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। भविष्य की परियोजनाओं के लिए भारतीय शिपयार्ड्स के साथ साझेदारी, उन्नत डिजाइन, मजबूत हुल, बेहतर फायरफाइटिंग सिस्टम और हाइब्रिड/इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

बैठक में डायनेमिक पोजिशनिंग सिस्टम, एआई आधारित निर्णय सहायता, एंटी-ड्रोन तकनीक और हरित प्रोपल्शन जैसे उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में संयुक्त विकास पर भी विचार हुआ। दोनों पक्षों ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत औद्योगिक साझेदारी और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

Next Post

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया

Fri May 1 , 2026
अहमदाबाद, (वार्ता) अशरद खान (तीन विकेट), जेसन होल्डर और राशिद खान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (43), जॉस बटलर (39) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 25 […]

You May Like