गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया

अहमदाबाद, (वार्ता) अशरद खान (तीन विकेट), जेसन होल्डर और राशिद खान (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (43), जॉस बटलर (39) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 25 गेंदें शेष रहते चार विकेट से हरा दिया।

गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वहींं यह आरसीबी की तीसरी हार है। राहुल तेवतिया ने 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 27 रनों की मैच विजयी पारी खेली। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (छह) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। पांचवें ओवर में भुवनेश्वर ने शुभमन गिल को आउट कर गुजरात को दूसरा झटका दिया। गिल ने 18 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 43 रनों की पारी खेली। आठवें ओवर में भुवनेश्वर ने जॉस बटलर को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। बटलर ने दो चौके और चार छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर (12) और शाहरुख खान (आठ) को रोमारियो शेफर्ड ने आउट किया। 14वें ओवर में जीत की ओर बढ़ रहीं गुजरात को सुयश शर्मा ने जेसन होल्डर को आउट कर आरसीबी को छठा झटका दिया। जेसन होल्डर ने 10 गेंदों में एक छक्का लगाते हुए 12 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवरों में छह विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया। राशिद खान सात रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने मैच का विजयी चौका लगाया।

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिये। रोमारियो शेफर्ड को दो विकेट मिले। सुयश शर्मा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आरसीबी को 19.2 ओवरों मे 155 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया था। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जेकब बेथेल और विराट कोहली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने जेकब बेथेल (पांच) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में कगिसो रबाड़ा ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। विराट कोहली ने 13 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाये। कप्तान रजत पाटीदार (19) को अरशद खान ने आउट किया।

इसके बाद गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी आक्रमण के आगे आरसीबी की पारी लड़खड़ाती दिखी। जितेश शर्मा (एक), टिम डेविड (नौ), क्रुणाल पांड्या (चार), रोमारियो शेफर्ड (17) रन बनाकर आउट हुये। 14वें ओवर में राशिद खान ने देवदत्त पड़िक्कल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। पड़िक्कल ने 24 गेंदों में पांच चौके दो छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। 20 ओवर की दूसरी गेंद पर अशरद खान ने वैंकटेश अय्यर (12) को आउट किया। अगली ही गेंद पर जॉश हेजलवुड (शून्य) को जॉश बटलर और शुभमन गिल ने रनआउट कर 155 के स्कोर पर आरसीबी की पारी का अंत कर दिया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

जमीन विवादों के निपटारे के लिए कानूनी रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी

Fri May 1 , 2026
नयी दिल्ली,(वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने जमीन विवादों के निपटारे के लिए कानूनी रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका पर गुरुवार को केंद्र और राज्य सरकारों के साथ ही विधि आयोग को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

You May Like