चीनी, चावल, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 06 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी के दाम बढ़ गए। चीनी के साथ चावल और दालों में भी तेजी रही। गेहूं में नरमी देखी गई, जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 25 रुपये बढ़कर 5,602 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गुड़ 16 रुपये महंगा हुआ और 6,005 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 27 पैसे बढ़कर 60.22 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 23 रुपये बढ़कर 4,393 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। गेहूं 11 रुपये सस्ता हुआ और 2,927 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे का भाव भी 10 रुपये टूट गया।
दाल-दलहनों में मूंग दाल की औसत कीमत 31 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। उड़द दाल 21 रुपये और मसूर दाल 19 रुपये महंगी हुई। चना दाल 14 रुपये और तुअर दाल 11 रुपये ऊपर बोली गई।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 119 रिंगिट टूटकर 4,258 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.55 प्रतिशत गिरकर 61.90 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 65 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। सरसों तेल में 41 रुपये की तेजी रही। सोया तेल की कीमत स्थिर रही। पाम ऑयल 70 रुपये फिसल गया। वनस्पति और सूरजमुखी तेल में 12-12 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

.....

Next Post

धनतेरस पर सिंगरौली पुलिस का तोहफा, 100 से ज्यादा लोगों को लौटाए खोए मोबाइल

Fri Nov 6 , 2026
सिंगरौली। दीपावली और धनतेरस के मौके पर सिंगरौली पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटाए। पुलिस के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर 2026 तक 1100 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। सीईआईआर पोर्टल और […]

You May Like