अफगानिस्तान चायकाल तक दूसरी पारी में 98 रन पर पांच विकेट गंवा कर संकट में

मुल्लांपुर, 08 जून (वार्ता) वॉशिंगटन सुंदर (तीन विकेट), मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव (एक-एक) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान के चायकाल तक 98 रन पर पांच विकेट झटक कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। अफगानिस्तान अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 314 रन पीछे है।

भोजनकाल के बाद 18 रनों से आगे खेल रही अफगानिस्तान को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने अब्दुल मलिक (आठ) रन को आउट कर दिया। इसके बाद जमने का प्रयास कर रहे रहमानउल्लाह गुरबाज (24) रन का कुलदीप यादव ने शिकार कर लिया। रहमत शाह (13) और कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (चार) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन ने सेदिकुल्लाह अटल (42) को प्रसिद्ध कृष्ण के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान ने चायकाल तक 98 रन बना लिये और उसके पांच शीर्ष बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके है। भारत को अब जीत के लिए पांच विकेटों की दरकार है।

इससे पहले मानव सुथार (छह विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को पहले सत्र में अफगानिस्तान को पहली पारी में 152 के स्कोर पर समेट कर उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। भारत को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में लंच तक बिना कोई विकेट खाेए 18 रन बना लिये है।

अफगानिस्तान ने कल के पांच विकेट पर 113 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में प्रसिद्ध कृष्ण ने अजमतउल्लाह ओमरजई (शून्य) को बोल्ड कर भारत को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद शराफउद्दीन अशरफ (11), रहमत शाह (60) और मोहम्मद सलीम (शून्य) को मानव सुथार ने आउट किया। रहमत शाह ने 135 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 60 रन बनाये।

59वें ओवर की चौथी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने जियाउर रहमान (छह) रन को आउट कर अफगानिस्तान की पहली पारी का 152 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत के लिए मानव सुथार ने 22 ओवरों में 33 रन देकर छह विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन पर घोषित कर दी थी।

 

Next Post

दो ठिकानों पर छापे, जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार; 63 हजार जब्त

Mon Jun 8 , 2026
इंदौर: अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भंवरकुआं और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 63 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं. पुलिस के अनुसार भंवरकुआं क्षेत्र में तीन […]

You May Like