बैतूल: पुलिस ने चाकूबाजी के 3 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को फरियादी दानिश कुरैशी पिता जावेद कुरैशी उम्र 15 साल निवासी तिलक वार्ड कोठी बाजार बैतूल ने हमराह शेख सरीफ कुरैशी ने रिपोर्ट किया कि 5 जुलाई के रात्रि करीबन 11.50 बजे अपने दोस्त रजा कुरैशी एवं जैद कुरैशी के साथ इमामबाडा आजाद वार्ड में बाबा की सवारी में नाच रहे थे, नाचने के दौरान रजा कुरैशी के हाथ का धक्का निहाल एवं रिजु को लगा तो इसी बात को लेकर निहाल एवं रिजु हम तीनों को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे जो सुनने में बुरी लग रही थी।
गाली देने से मना किया तो निहाल ने रजा के दोनों हाथ पकड लिया और रिजु ने अपने पास रखा चाकू निकालकर रजा कुरैशी के ऊपर दो-तीन वार किये, जिससे रजा कुरैशी को कमर व पेट के बाये हिस्से में चोटे आई है। बीच बचाव करने पर निहाल एवं उसका साथी तालीफ ने मुझे और जैद को हाथ मुक्को से मारा। जिससे बांये गाल पर मूंदी चोटे एवं जैद को दाहिने कान पर चोटे आई।
रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296,115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं इजाफा धारा 109 (1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के आरोपी रिजवान खान उर्फ रिजु खान को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया । आरोपी मोह. तालीफ पिता मोहम्मद शफीक, सैय्यद फरहान अली पिता सैय्यद मुब्बशर अली, शानिब उर्फ निहाल खान पिता शकील खान को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, वहीं अन्य आरोपियो की तलाश पतारसी जारी है।
