बैंक यूनियंस ने किया आंचलिक कार्यालय पर प्रदर्शन

ग्वालियर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ग्वालियर इकाई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की नौ पंजीकृत यूनियनों के साथियों और पदाधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में अपनी सहभागिता की। उनकी मुख्य मांगे हैं राष्ट्रीयकृत बैंकों में रिक्त सभी पदों पर पर्याप्त भर्ती और अस्थाई अधीनस्थ सेवारत कर्मियों को स्थायीकरण हो, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का क्रियान्वयन हो, लंबित सभी मांगों का समाधान करें। नौकरियों की आउटसोर्सिंग पर रोक लगे। यू एफ बी यू की अन्य मांगों का त्वरित समाधान हो।
इस अवसर पर यू एफ बी ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिशा निर्देश पर सभी मांगों और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और सभी से आव्हान किया गया कि वे समय समय आयोजित धरना, प्रदर्शन, हड़ताल कार्यक्रमों में सहभागिता करें16 फरवरी को सभी शाखाओं में पोस्टर कैंपेन होगा। 21 फरवरी को सभी जिला स्तर पर सायंकाल प्रदर्शन होगा। 23 फरवरी को समस्त जिला स्तरों पर मीडिया कैंपेन और प्रचार प्रसार के बाद 28 फरवरी को विरोध प्रतीक बेज वेयरिंग की जाएगी। 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय पूर्ण राष्ट्र स्तरीय बैंक हड़ताल की जाएगी।
प्रदर्शन का संचालन विवेक रावत, शैलेष कुमार, बलवीर सिंह यादव, पारितोष पाठक, सत्येंद्र शर्मा, अजय देवले, भरत शर्मा, गोवर्धन शर्मा, हेमन्त गोस्वामी, देवव्रत सिकरवार, सुमित तिवारी, नितिन ने किया।

Next Post

कैंसर हॉस्पिटल में कांफ्रेंस की शुरुआत, पहले दिन वर्कशॉप

Sun Feb 16 , 2025
ग्वालियर: शुक्रवार को कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान ग्वालियर में तीन दिवसीय कांफ्रेंस की शुरुआत वर्कशॉप से की गई। लगभग 80 प्रतिनिधियों से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. जी. एस. राजपूत, डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, सुश्री मीरा श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका दीवान, डॉ. […]

You May Like