मोदी, शाह ने दी राजनाथ को जन्मदिन की बधाई

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। और देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा सशस्त्र बलों को मज़बूत बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट किया, “श्री राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आपने मेहनत और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मज़बूत बनाने के आपके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।”
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने साथी रक्षा मंत्री सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और देश की सेना को मज़बूत करने के लिए उनकी सराहना की।
श्री शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में आप देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक, आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरणा दी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।”
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री सिंह की दीर्घायु की कामना की।
श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, लोकप्रिय राजनेता, हमारे आदरणीय अग्रज एवं रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों – यही मेरी हार्दिक कामना है।”

Next Post

अगस्त में बैंक कर्मियों की होगी बल्ले-बल्ले! 10 से ज्यादा दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, राष्ट्रीय अवकाश और त्योहारों की लंबी लिस्ट; घर से निकलने से पहले देखें पूरी सूची

Thu Jul 10 , 2025
आरबीआई द्वारा जारी 2025 की बैंक अवकाश सूची; रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों पर रहेगी छुट्टी, वीकेंड भी शामिल। हैदराबाद, 10 जुलाई, 2025 (नवभारत): बैंक कर्मचारियों के लिए अगस्त का महीना छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी 2025 […]

You May Like