गुना एसपी के तबादले पर दिग्विजय ने उठाए सवाल

भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार सिन्हा के तबादले पर सवाल उठाए हैं।

श्री सिंह ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि क्या राज्य में शासन चलाने का यही तरीका है। जो पुलिस अधिकारी कानून का पालन करे, संविधान का पालन करे, उसे प्रताड़ित किया जाए। और जो कानून का पालन नहीं करते हुए अपराधियों का संरक्षण करे, उसे सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार उचित नहीं है।

राज्य सरकार ने दो दिन पहले गुना एसपी श्री सिन्हा का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल में कर दिया है। उनके स्थान पर श्री अंकित सोनी को एसपी बनाया गया है, जो इंदौर में पुलिस उपायुक्त के पद पर पदस्थ थे। गुना में हाल ही हिंसक घटनाएं हुयी थीं। इस मामले में कुछ संगठनों के कार्यकताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। श्री सिन्हा के तबादले काे इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Post

करण टैकर ने अपने पिता के साथ रविवार का समय बिताया

Mon Apr 21 , 2025
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता करण टैकर ने इस रविवार अपने पिता के साथ समय बिताया। अपने सहज रूप से आकर्षक शैली के लिए जाने जाने वाले, करण ने प्रशंसकों को एक अधिक व्यक्तिगत पक्ष की एक दुर्लभ झलक प्रदान की। करण टैकर ने समुद्र की शांत पृष्ठभूमि के सामने […]

You May Like