फायर आर्म्स के मामलों में सोर्स तक पहुंचें: हंसराज

सतना : जिले भर में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने मातहत अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि फायर आम्र्स के मामलों में पुलिस उन सोर्स तक भी पहुंचे जहां से हथियार मिले हैं. इसके साथ हीि एसपी ने निर्देश दिए कि जिला बदर के लोगों के घरों पर जानकारी चस्पा कराई जाए, जिससे अपराधी लज्जित महसूस करें.पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने रविवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग बुलाई.

इस दौरान जिले में घटित अपराधों की समीक्षा करने के साथ ही अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए. बैठक में एसपी सहित एएसपी शहर शिवेश सिंह बघेल, एएसपी देहात प्रेमलाल कुर्वे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती देविका सिंह बघेल, सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएसपी यातायात संजय खरे के साथ-साथ डीएसपी मुख्यालय व एसडीओपी नागौद भी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान हाल ही में शहर के टिकुरिया टोला में हुए गोलीकाण्ड का मामला सामने आया. जिस पर एसपी ने कहा ऐसे मामलों में फायर आम्र्स की कार्रवाई की जाए और पुलिस उन सोर्स तक भी पहुंचे जहां से हथियर मिले हैं. जिन लोगों पर 5 से अधिक अपराध हैं उनकी जिला बदर की प्रक्रिया शुरु की जाए. इसी कड़ी में एसपी ने कहा कि जिला बदर लोगों के घरों में जाकर इसकी जानकारी चस्पा कराईं जाए. जिला बदर की जानकारी चस्पा होने पर अपराधी लज्जित महसूस करेगा. इसके साथ ही एसपी ने मातहत अमले को निर्देश दिए कि शराब दुकानों की औचक जांच भी की जाए.
  बीट सिस्टम का प्रतिदिन पालन
उपराध समीक्षा के दौरान एसपी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन बीट सिस्टम का पालन सुनिश्चत किया जाए. रात्रि गश्त नियमित रुप से की जाए. वहीं आगामी त्योहारों को देखते हुए अरेस्ट/रिकवरी के लिए विशेष प्रयास किए जाएं. शाम के समय पैदल गश्त हो और वाहनों की जांच को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. इसके साथ ही एसपी ने खुले में नशा करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

Next Post

शाह ने जयपुर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना को बताया दु:खद

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली ,06 सितम्बर(वार्ता) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीती रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में आग लगने की घटना को दु:खद बताया और कहा कि स्थानीय प्रशासन मरीजों की सुरक्षा , इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। […]

You May Like