भारत माता की महाआरती आयोजित, सनातन हिन्दू धर्म के युवाओं ने लिया हिस्सा

रायसेन। श्रीराम नवमीं भव्य शोभायात्रा समिति रायसेन के बैनर तले भारत माता चौराहे पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार रात भारत माता की महाआरती आयोजित की गई। जिसमें सनातन हिन्दू धर्म के युवा और बड़े जुटे।शहर के मशहूर भजन गायक अनिल चौरसिया ,सचिन शाक्या एंड पार्टी द्वारा गणेश वंदना और आरती भारत माता की महाआरती की संगीतमयी प्रस्तुति दी।वन्दे मातरम…. भारत माता की जयकारों से भारत माता चौराहा गूंज उठा।भजन गायकों ने देशभक्ति के तराने और एक से बढ़कर एक भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

महाआरती में पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 9 राहुल परमार चिमन कुशवाहा, विमान कुशवाहा, गोपाल साहू एडवोकेट गोलू सुमित यादव,शिक्षक राजेश पंथी,राजू कुशवाहा,प्रथम तंतुवाय, मोंटी त्रिपाठी सचिन,सारांश वर्मा, शाक्या, सतीश शाक्या मनोज कुशवाहा गोपालपुर, संजू सोनी, विजय सिंह राठोर, शुभम यादव, रवि यादव राहुल यादव नरेश यादव भोला गौरव चौबे आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

Next Post

हड़ताली तहसीलदारों पर सरकार का शिकंजा, ड्यूटी से गायब अधिकारी होंगे निलंबित

Sat Aug 16 , 2025
भोपाल। न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों के विभाजन को लेकर नाराज़ चल रहे तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। राजस्व विभाग ने सभी संभागायुक्तों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों की जानकारी कलेक्टरों से लेकर उनके खिलाफ निलंबन सहित […]

You May Like