नरसिंहपुर, 14 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक पुलिस कर्मचारी की एक प्रकरण की जांच से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।
गाडरवारा पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाडरवारा थाना में पदस्थ उप निरीक्षक नीलेश बडकुर ब्यावरा में एक मामले की जांच करके बाइक से लौट रहे थे। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे उदयपुरा बरेली रोड पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक के अनुसार वह मूल रूप से रायसेन जिले के उदयपुरा के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
यादव की यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री से भेंट, निवेश पर हुई चर्चा
Mon Jul 14 , 2025
भोपाल, 14 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दुबई प्रवास के दूसरे दिन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयौदी से मुलाकात कर उनसे निवेश की संभावनाओं के बारे में चर्चा की। डॉ यादव ने इस संबंध में […]

You May Like
-
4 months ago
गन्ने को समेट रहे मजदूर को ट्रक ने रौदा, मौत
-
2 months ago
मां बिजासन का आशीर्वाद लेने देवीधाम पहुंचे शिवराज
