भाजपा ने बजट को बताया प्रगतिशील और दूरदर्शी

ग्वालियर। लोकसभा में आज पेश हुए केंद्रीय बजट को भाजपा नेताओं ने विकसित भारत की ओर प्रगतिशील और दूरदर्शी कदम बताया है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी बजट को सराहा है।

*आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा- नारायण सिंह*

उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मिनरल्स और कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करने से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के लिए एआई एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित होगी।22 नए जलमार्ग बनेंगे, जिससे विदेश यात्रा सस्ती होगी। इनकम टैक्स में छूट 15 परसेंट से घटकर 14 फीसदी की गई है। इसी तरह से विदेश में पढ़ाई भी सस्ती होगी।

*यह बजट विकसित भारत की नींव रखेगा- राजौरिया*

भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि यह बजट 2047 के विकसित भारत की परिकल्पना है। कई क्षेत्रों में जैसे ऊर्जा के क्षेत्र, में पर्यटन के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अमूल्य परिवर्तन हुए हैं। कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की 17 दवाइयां सस्ती की गई है। साथ में कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं और तीन नए आयुर्वेद कॉलेज बनाए जाएंगे। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की नींव रखेगा।

*बजट विकासशील से विकसित भारत बनाने का काम करेगा : पवैया*

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि यह बजट बहुत संतुलित बजट है, वास्तविकता के धरातल से जुड़ा हुआ आम आदमी पर केंद्रित बजट है। ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन व स्वास्थ्य में नई क्रांति लाने वाला बजट है। कैंसर जैसी बीमारी की 17 दवाइयां सस्ती करना, प्रत्येक जिले के अस्पतालों में 50 प्रतिशत क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

*शिक्षा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए क्रांतिकारी बजट- चौधरी*

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स नए रचनात्मक करियर के द्वार खोलेंगी। 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप और नियोजित शैक्षणिक क्षेत्रों के लिए समर्थन क्षेत्रीय शिक्षा केंद्रों को मजबूत करेगा और प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास सभी शिक्षार्थियों के लिए पहुंच और सम्मान सुनिश्चित करेगा।

*विकसित भारत की दिशा में कदम-प्रो. एसके सिंह*

वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययनशाला, जीवाजी विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके सिंह ने कहा कि बजट 2026 स्वर्णिम इतिहास, लोक-कल्याण की भावना से ओतप्रोत तथा दीर्घकालिक लक्ष्य विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त दस्तावेज है। बजट में तात्कालिक राहत के साथ-साथ लंबी अवधि की आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास भी किया गया है। इसी साल से नया इनकम टैक्स एक्ट, लागू किया जाएगा जिससे छोटे करदाताओं को रिटर्न भरना आसान हो जाएगा। विदेशी सम्पत्ति प्रकटोकरण योजना एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकता है। कुल मिलकर बजट में विकसित भारत 2047 के प्रति प्रतिबद्धता देखी जा सकती है।

*अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम- नवीन चौधरी*

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी ने बजट को विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि इसमें किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और व्यापारियों सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। लोगों ने भी बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर जोर देने को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

*बजट पूरे तरह से पॉजिटिव – डॉ. शिराली रुनवाल*

यूथ आईकॉन गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शिराली रुनवाल ने कहा कि बजट पूरी तरह से पॉजिटिव है। कैपिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी गई है। इसमें रोड रेलवे वगैरह को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट देश के लिए पूरी तरीके से सकारात्मक है।

Next Post

बजट आंकड़ों का मकड़जाल हैः विधायक सिकरवार

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर। कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने केंद्रीय बजट को आंकड़ों का मकड़जाल बताते हुए कहा है कि बजट में किसानों के लिए कुछ भी नया नहीं है। युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई नीति निर्धारित नहीं की गई है। बढ़ रही महंगाई को रोकने ओर गरीब वर्ग को […]

You May Like