रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मोदी ने दी बधाई

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।

 

Next Post

यूथ लीडर डायलॉग कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल : मांडविया

Sat Jan 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय श्रम व रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह देश के युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल है। श्री मांडविया ने शनिवार को यहां भारत मंडपम […]

You May Like