जकार्ता, 27 अक्टूबर (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने यह जानकारी देते हुये बताया कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है।
बीएमकेजी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि भूकंप जकार्ता समयानुसार सुबह 00:04:28 बजे आया और इसका केंद्र उत्तर मध्य तिमोर रीजेंसी से 82 किमी उत्तर-पश्चिम में, 75 किमी की गहराई पर स्थित था। भूकंप के निर्देशांक 9.06 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 123.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किए गए।
पूर्वी नुसा तेंगारा आपदा प्रबंधन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख गैस्पर लोसा मनीसा ने कहा, “यहाँ के निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए, लेकिन इससे कोई दहशत नहीं फैली। अभी तक किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। हम संभावित खतरों पर नज़र बनाए हुए हैं।”
