पहले नाली तोड़ी फिर करने लगे ठेकेदार को ब्लैकमेल

सिंगरौली। नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 में नाली का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया गया और सेटिंग लगी हुई थी।

बताया जा रहा है कि तथाकथित लोगों ने सेटिंग निकालकर प्रेशर पाइप से नाली को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। ताकि ठेकेदार की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से किया जा सके। ब्लैकमेलिंग का मास्टरमाइंड एक जन प्रतिनिधि है। जिस पर पूर्व में पुलिस कर्मियों से विवाद और जमीन पर अवैध कब्जा के आरोप लग चुके हैं। अब नया मामला सामने आ रहा है। जहां ठेकेदार को ब्लैकमेल करने के लिए अभी बनी नाली को प्रेशर पाइप से क्षतिग्रस्त कर नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि इस मामले में एक पकौड़ा बेचने वाला भी शामिल है। यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाये तो शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला तक दर्ज हो सकता है।

Next Post

जियो फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस में भी बना सरताज, दबदबा कायम

Thu Mar 13 , 2025
जल्द बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एफडब्लूए प्रदाता   नई दिल्ली,13 मार्च 2025:* रिलायंस जियो की जियोएयरफाइबर सेवा ने भारत में फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्लूए) के जरिए घरों को जोड़ने की रफ्तार को नया आयाम दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जियो ने दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही में 20 […]

You May Like