जियो फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस में भी बना सरताज, दबदबा कायम

जल्द बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एफडब्लूए प्रदाता

 

नई दिल्ली,13 मार्च 2025:* रिलायंस जियो की जियोएयरफाइबर सेवा ने भारत में फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्लूए) के जरिए घरों को जोड़ने की रफ्तार को नया आयाम दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जियो ने दिसंबर 2024 में समाप्त तिमाही में 20 लाख नए घरों को जोड़ा, जो भारती एयरटेल की तुलना में तीन गुना अधिक हैं।

 

जियो ने बताया कि उसके 45 लाख घर अब 5G फ़िक्स्ड वायरलेस आधारित जियोएयरफाइबर से जुड़े हैं, जो इस तिमाही में कुल नए कनेक्शनों का 85% है। खास बात यह है कि इनमें से 70% ग्राहक देश के सबसे बड़े एक हज़ार शहरों से बाहर के हैं, जिससे यह साफ होता है कि छोटे शहरों और कस्बों में इस सेवा की जबरदस्त मांग है।

 

जियो बना भारत का सबसे बड़ा होम ब्रॉडबैंड ऑपरेटर

सीएलएसए रिसर्च के अनुसार, जियो के कुल 1.7 करोड़ घरेलू ग्राहक हो गए हैं, जो एयरटेल के 92 लाख ग्राहकों से 90% अधिक हैं। दोनों कंपनियों का भारत के होम ब्रॉडबैंड बाजार में लगभग 60% हिस्सा है। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की 5जी स्टैंडअलोन तकनीक और संपूर्ण भारत में एफडब्लूए उपलब्धता ने इसे अन्य कंपनियों से आगे कर दिया है। दूसरी ओर, एयरटेल ने अपनी हालिया निवेशक कॉल में बताया था कि उसकी 5जी एनएसए (नॉन-स्टैंडअलोन) आधारित एफडब्लूए सेवा 2000 शहरों में उपलब्ध है।

 

जियोएयरफाइबर जल्द बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एफडब्लूए प्रदाता

मोतिलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, “बहुत ही कम समय में जियो ने अपनी एफडब्लूए सेवा जियोएयरफाइबर को 45 लाख घरों तक पहुंचा दिया है और अगले कुछ तिमाहियों में यह दुनिया का सबसे बड़ा एफडब्लूए प्रदाता बन सकता है।”

 

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, भारत 2027 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा 5जी एफडब्लूए बाजार बन सकता है। सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “जियोएयरफाइबर की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और उपभोक्ताओं की बदलती कंटेंट खपत आदतों से होम ब्रॉडबैंड बाजार में जबरदस्त उछाल आने वाला है।” सीएलएसए का अनुमान है कि घरेलू कनेक्टिविटी और बंडल्ड कंटेंट से सालाना 11-15 अरब डॉलर का राजस्व मिल सकता है।

 

जियो की बढ़त, एयरटेल के लिए चुनौती

जियो की आक्रामक रणनीति और व्यापक 5जी नेटवर्क विस्तार इसे भारत के डिजिटल परिदृश्य में और मजबूत बना रहे हैं। वहीं, एयरटेल भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन फिलहाल, जियो ने भारत में होम ब्रॉडबैंड क्षेत्र में स्पष्ट बढ़त बना ली है।

Next Post

टेमला में गैर का हुआ स्वागत

Thu Mar 13 , 2025
पानसेमल, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक प्रकाश राजपूत ने बताया कि ग्राम टेमला में अंतिम भगोरिया हाट होता है जिसमें करीब 15 ग्रामों के ग्रामीण शामिल होते हैं,सभी ढोल मांदल पर भ्रमण करते हैं और गैर निकाली जाती हैं,ग्रामीणों द्वारा परम्परा अनुसार पर्व मनाया जाता है तथा होली पूजन की खरीदी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।