आईआईएफएल होम फाइनेंस और महाराष्ट्र हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की साझेदारी

मुंबई 18 मार्च (वार्ता) अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड ने आज महाराष्ट्र में अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने और होम फाइनेंसिंग की सुविधा के लिए महाराष्ट्र हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एमएचडीसी) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।

आईआईएफएल होम फाइनेंस के मोनू रात्रा और एमएचडीसी के अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया। इसका उद्देश्य राज्य के भीतर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत लगभग 3,000 घरों की बिक्री में तेजी लाना है।

इसको एमएचडीसी की आवास परियोजनाओं और आईआईएफएल हाउसिंग फाइनेंस की होम फाइनेंसिंग के एक्सपीरियंस का फायदा मिलेगा। ये समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए घर खरीदना ज्यादा आसान बनाएगा। दोनों संस्थाओं के बीच हस्ताक्षरित ज्ञापन भारत सरकार के ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के विजन के अनुरूप है और किफायती आवास और वित्तीय समावेशन के लिए दोनों ऑर्गनाइजेशन्स के कमिटमेंट को पूरा करता है।

Next Post

शेयर बाजार गुलजार

Tue Mar 18 , 2025
मुंबई 18 मार्च (वार्ता) चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ते आशावाद से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1131.31 अंक […]

You May Like